भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल 18 एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। रानी की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 20 साल बाद फाइनल में अपना स्थान बनाया था। जहां उसे जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम को 1998 के बाद पहली बार रजत पदक मिला।